सब छूट जाता है
और छूट जाया करेगा,
इस मिट्टी में कौन अपना
कौन पराया रहेगा।कोशिश यही है
कि कुछ अच्छा कर पाऊं,
वरना यहां सब धरा का धरा रह जाएगा।साहित्य में सृजन की जरूरत है
और हमारे मन को हमारी अहम् जरूरत है,
अब बस व्यक्ति से समष्टि की यात्रा करनी है।साहित्य सभी के हितों के लिए
और सभी की प्रीति के लिए लिखना है,
हम बेकार ही उलझे थे
पर उलझना भी तो जरूरी है...© ईशा साव

