वो खामोश सा एक भंवरा
वो जो चहकता था कभी,
सूरज के खिलने के साथ,
मंडराता फिरता था खेतो में,
रंग-बिरंगी कलियों के पास,
आज सुबह देखा था उसको मैंने,
न जाने कौन सी विपदा आ पड़ी थी उसपर,
सेकड़ो कलियों के बीच होने के बाद भी,
न जाने वो क्यों खोया-खोया सा था,
बस देखे जा रहा था शून्य की ओर,
शायद...
शायद वो जान चुका था की,
वो फूल जिसके प्यार को वो दुनिया मानता था,
वो बस एक मोह था,
वो सूरज के खिलने के साथ चहकने वाला,
न जाने क्यों एक अजीब सी कसमकस में मौन था,
अचानक मेरी नज़र जब हटी फूलो से,
तो देखा बिना किसी शिकायत के,
वो फूलो की उन खेतो को,
लांघता चला जा रहा था,
पता नही वो सही था या ग़लत,
इस मोह रूपी जाल को तोड़कर,
वो खामोश सा एक भंवरा,
आज खुद से ही दूर जा रहा था।
✍️Addy....

