चलो कुछ नया करते हैं
कुछ सीखते हैं, कुछ सिखाते हैं
कुछ पढ़ते हैं, कुछ पढ़ाते हैं
चलो कुछ बयां करते जाते हैं

सकल , सूरत, नया रूप देकर
रस, छंद, अलंकार के संग
थोड़ी मिठास, थोड़ी अपनी सी
कुछ नई पंक्तियां लिखते जाते हैं।

अल्हड़पन, आवारगी, बैचेन सी
प्यारभरी , पगली, दीवानी सी
स्थिर रखी एक प्यारी सी कलम से
कुछ नया कागज पर उतरते हैं।

समय को धोखा देकर
कुछ अपने लिए सिर्फ अपने लिए
उसका हिस्सा चुरा लेते हैं
कुछ नया करने का साहस जुटाते हैं।

चलो कुछ नया करते जाते हैं।