लगा तुम हो
जो कल बाग मे तितली आ बैठी मेरी कलाई पर
तो लगा तुम हो
जो इक बूंद बारिश की आ गिरी मेरे गालों पर
तो लगा तुम हो
जो कहीं सूखे पत्तों पर हवा चल कर आई
तो लगा तुम हो
पर जब वही मौसम की नमीं आंखो मे उतर आई
तो लगा कहाँ तुम हो ?
जो कल छत पर गुनगुनी धूप मुझसे लिपट कर आई
तो लगा तुम हो
जो रात खिडकी से रातरानी की खुशबू आई
तो लगा तुम हो
जो पलकों पर ख्वाब तुम्हारे सजाकर सिरहाने पर गरदन टिकाई
तो लगा तुम हो
पर जब सारी रात करवटों मे बिताई
तो लगा कहाँ तुम हो ?
क्यूँ बस एहसासो मे ही रह जाते हो ?
क्यू बस खवाबों में ही आते हो ?
जानती हूँ मेरी हकीकत का हिस्सा नहीं तुम
इसलिए दुआ है बस खुश रहो
जहाँ तुम हो ।
तुम्हारे
