जो तू है तो प्यार का हर रंग गहरा है
जो तू है तो मेरा तन मन सुनहरा है
मेरी हर रंगत का असर तू है
मेरी हर जरूरत हर कसर तू है,।
तेरी इक छुअन से महक जाती हूँ मैं
खुशबू खुशबू हो बिखर जाती हूँ मैं
जो तू है तो काटों में भी गुल सा इतर है
जो ना हो तो चंदन भी बेअसर है।
मेरी हर धङकन का तू हमसफर है
तेरी बाहों मे सुकून -ओ-सबर है
जो तू है तो मौत को भी छू जाऊँ मैं
जो ना हो तो इक पल भी जी न जाऊँ, डर है।


