एक परिंदा फड़फड़ाता रहता है आसमां में,
कभी सूरज की और जाता है ,
तो कभी बारिश मे भीग जाता है,
कभी खुश होकर चहकने लगता है,
तो कभी खामोशियाँ मे खो जाता है
मैं उसे देख कर अक्सर ये सोचता हूं
वो लौटकर अपने घर क्यों नही जाता
क्या रास्ता भूल गया है वो
नही तो फिर अपने काफिले से इतना अलग क्यों उड़ता है
क्या किसी के इश्क़ चाह मे यह अपना घर छोड़ आया है?
या किसी ने इससे कभी आसमान मे मिलने का वादा किया था?
शायद इन बिखेरते बादलों के साथ उसने अपना कोई हिस्सा खोया है,
सोचते सोचते नाजाने कब वो परिंदा आज जमीन पर आ गिरा,
कुछ मदद के लिए जब मेरे हाथ बड़े उन पर पहले से उसका कुछ खून लगा था ,
कही उसके मरने मे मेरा हाथ तो नही,
या शायद यह मेरा ही खून हैं,
और शायद मे अपने घोंसले लोट आया हु।।
