उसकी तनहाई का इलाज नहीं मिलेगा जिससे किसी का मिजाज नहीं मिलेगा । . जीना होगा कुछ तो दुनिया के मुताबिक अपने हिसाब का तो रिवाज नहीं मिलेगा। . ख्वाहिशों का नशा, इक उम्र तक ठिक हैं उम्र निकलने पर कामकाज नहीं मिलेगा। . सजानी चाहिए, मजबूरियों से भी जिंदगी जब तक मनचाहा सा साज नहीं मिलेगा। . आजमा लेना चाहिए जिंदगी को भी वर्ना आखिरी वक्त सुनाने को राज नहीं मिलेगा। ~ अनामिका (29 July)