सहस्त्र पुष्पों से सुंदर है,

तेरी मुस्कान |


बरखा की बूंदों सी निर्मल है,

तेरी मुस्कान |


कभी संकट का बिगुल है,

तेरी मुस्कान |


कभी खुशियों की लहर है,

तेरी मुस्कान |


नन्हे बालक सी चंचल है,

तेरी मुस्कान |


दिल की पीड़ा का हरण है,

तेरी मुस्कान |


मुश्किल दिनों का तारण है,

तेरी मुस्कान |


हताशा में आशा की किरण है,

तेरी मुस्कान |


बढ़ते कदमों की ताकत है,

तेरी मुस्कान |


मेरी सुबह का सूरज है,

तेरी मुस्कान ||