है साथ वही जो साथ है

छूटना एक दिन सबका हाथ है

गुज़ार ले ये वक़्त -ए- मंज़र तू भी

क्यूंकि जो पास है वही साथ है।।


रहे ना रहे ये समा

रहे ना रहे हम

आज हूं कल ना रहूं

ये सच बिल्कुल साफ है।।


किस बात का करूं में गुरूर इतना

इस बेवफा ज़िन्दगी पर

इंसान में नहीं कुछ ख़ास है

जो भी है ख़ाक है।


रह जाएगा बाकी

मेरी यादों का घर

तू ना फिक्र कर ए ज़िन्दगी

तेरी यादों में मेरा सफर साथ है।।।