तुम कहो तो यूं ही छोड़ दूं
लेकिन तुम कहो तो सही
माना मुश्किल है छोड़ देना
टूटे हुए धागों को जोड़ देना
खुद के स्वप्नों को मोड़ देना
हर राह में खुद को छोड़ देना
मुसाफ़िर की तरह खुद को मोड़ लेना
खुद से खुद को धकेल देना
अरे तुम कहो तो तुम्हे भी छोड़ दूं
मगर उसके लिए तुम मिलो तो सही।।
