निज मन के द्वंद्वों से टूट रही है निष्ठा मेरी
जूझ रही हूं खुद से ही अब
कौन सुने यातना मेरी ।
मैं डटी हुई ऐसे रण में
जहां चारो ओर अंधेरा है
रण छोड़ कर जाऊंगी नहीं।
कायर कहलाऊंगी नहीं ।
गर खुद से लड़ना कला है एक
तो कलाकार कहलाऊंगी ।
लेकिन छोड़ देना इस कला को
बस का मेरे है नहीं
कमजोर ही सही एक धागा यकीन का जुड़ा हुआ ।
काट कर उस धागे प्रीत खुद की छोडूंगी नहीं।
माना हूं कमजोर बहुत पर आत्मविश्वास छोड़ूंगी नहीं।
पलकों से कांटे चुन लूंगी
पर विश्वास तोडूंगी नहीं।।
