बात नारी तक सिमित नहीं यहाँ मानवता का अपमान हुआ कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ..।।   न प्रेम जाल में फांस सका कोई , न चढा पाया हवस की भेंट इस बात से उनको आघात लगा तो नया मेरा इम्तिहान हुआ.. कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ ।।   मोहब्बत करने वाले तेज़ाब तो नहीं फेंका करते.. क्यूँ अपनी कायरता पर इतना तूमको अभिमान हुआ.. कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ..।।   आधुनिक उपाय खोजा अपनी अस्मर्थता छुपाने को.. पर , उपद्रव के ऐसे उपयोग पर स्वयं शर्मसार विज्ञान हुआ.. कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ..।।   चुर हुए सब सपने मेरे और खत्म हुआ सजने संवरने का शौक.. खौफज़दा हुई आत्मा मन में अंधकार विराजमान हुआ.. कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ..।।   यूंही दिन बिते फिर महीने और देखते देखते साल गुज़र गया.. पर गुज़रते वक्त के साथ ज़िंदगी की हकीकत का अनुमान हुआ.. कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ...।।   चेहरे पर ये किसी की बुझदिली के निशान , अब हैं तो हैं.. शायद इन्हीं से अपनी नवीन पहचान बनाने का फरमान हुआ.. कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ..।।     समेट अपने आंसुओं को युवती अब नारी बनी.. सोचा किसी प्रयोजन ही से अवसर मुझे ये प्रदान हुआ.. कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ..।।   मेरे जैसी ही हैं और क्ई जिनकी चेतना को जगाना है.. इस ही प्रण के साथ न्ए आत्मविश्वास का आह्वान हुआ.. कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ..।।   और फिर मैं जुट गई ऐसे हादसों की रोकथाम में.. फिर हमारी मुहिम से  हर गली , हर नुक्कड़ सावधान हुआ.. कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ..।।   क्यूँ न अपनी अस्मिता खोने का आभास उन दोषियों को भी हो.. क्यूँ नहीं अब तक , कानून मे ऐसा कोई प्रावधान हुआ.. कहानी उस वक्त की जब मेरे अस्तित्व का बलीदान हुआ..।।