सख्त लड़की's image
717K

सख्त लड़की

दांई 'भ्रू रेखा' पर तिल, लापरवाही से किया हुआ अव्यवस्थित सा श्रृंगार, मतलब की बात करना , यानी गिने-चुने लोगों से नपा तुला व्यवहार, इसीलिए, बस इसीलिए, मुझे तुमसे हो गया था एक तरफा प्यार।

बिना 'स्त्री' किये कपड़े पहनना, हमेशा बैग में छाता रखना, 'सोशल मीडिया' से दूरी, उसकी आदत है,,, कभी-कभी 'आय-लाइनर' लगाना, माथे पर आई जुल्फें सँवारना, आँखे बड़ी करके देखना, कोई कयामत है,,, उसकी बोली में सुरों का नृत्य है, जो कुछ लिखा है सत्य है, नादान इश्क नहीं, ये सधी हुई मोहब्बत है,,, तुम्हें रात-रात भर लिखकर अपनी 'अनपढ़ लेखनी' को कर रहा हूं धारदार, इसीलिए, बस इसीलिए, मुझे तुमसे हो गया था एक तरफा प्यार। 2

Read More! Earn More! Learn More!