किसी अनजान रहगुजर पर
वो चेहरा जानी पहचानी है

यार ख्वाबों में भी वो
लड़की कितनी सयानी है

कि गुम हो जाए सारी होशियारियां
असर ऐसी उसकी जादूबयानी में है

आगे चलती ऐसे मानो रहबर हो
मगर खामोश ऐसे जैसे कोई अनजानी हैं

यूं तो नूर पूरे जिस्म पर है
मगर चांद खुद उसकी पेशानी पर है

लिपट जाए तो जान ले ले
जुल्फ की तन्मयता अपनी रवानी पर है

जिधर देखे मदहोशी उधर छा जाए
मयकदा उसकी रुखसारों पर है