तू टंढी छाया का तरुवर
मैं थका पंथी राहों का
तू बहती धारा का मीठा जल
प्यासा सदियों का मेरा मन
तू फूल बड़ी सुखदाई
मैं कांटा बड़ा दुखदाई
तू जुगनू अंधियारी रातों का
मैं बदरा चांदनी रातों का
तू पर्वत की ऊंची चोटी
मैं सागर की गहराई हूं
तू महलों की मोरनी
मैं गरुड़ पहाड़ों वाला हूं
तू सावन की फुहार
मैं तू उड़ता हुआ धूल हूं
तू जाड़े की कंबल
मैं गर्मी की धूप हूं
तू आसमान को छूती मंजिल
मैं ढहता हुआ रेत हूं
तू खिलती हुई सुबह
मैं ढहता हुआ शाम हूं
तू संसार की गौरव
मैं एक अभिशाप हूं