जंगल जैसे तेरे लंबे लंबे बाल
जहां मैं उलझ जाता हूं

झील सी तेरी आंखे
मैं इसमें डूब जाता हूं

आइने सी तेरी जबीं
मैं इसमें खुद को देखता हूं

तेरी यादें और भी हसीं हैं
जब आती है मैं सितारों को देखता हूं

गुलाब की पंखुड़ी जैसे सुर्ख होठ
मैं इसकी बुदबुदाहट सुनना चाहता हूं

तेरे नर्म नर्म हाथों का
गर्म एहसास चाहता हूं

तेरे धड़कनों में समाना चाहता हूं
मैं तेरा प्यार चाहता हूं