न जाने किस तरह से लोग अपना जौहर बदलते हैं,
जो रहगुज़र नहीं बदलते, वो हमसफ़र बदलते हैं!

वही आँखें, वही गेसू, वही रुख़सार हैं लेकिन,
मिसाले-तितलियाँ वो रोज़ अपना घर बदलते हैं!

नदी अपनी जगह ठहरी, न सहरा ने दिशा बदली,
मुतास्सिर हो के मौसम से ये अपना पैकर बदलते हैं!

जिसे ओढ़ा उसी के हो गए हम धूप-बारिश में,
तपिश से डर के हम कब रहबर बदलते हैं!

ख़ता उनकी नहीं, नस्लों की ख़ू-बू का असर ठहरा,
दग़ादारी रिवायत है, कहाँ ख़ंजर बदलते हैं।