मैं तेरा अनुरागी अपने चित्त से

तू अपने चित्त का तू ही जाने

बस आग्रह इतना ही तुझसे

मेरे हृदय की व्यथा जाने

परिचय न हुआ हृदय का हृदय से

तू इस हृदय का अनुराग न जाने

मैं तेरा अनुरागी अपने चित्त से

तू अपने चित्त का तू ही जाने।

तू एक बार जो पलट कर देखे

इस चेहरे की तेज सजग हो

बस एक बार जो मुस्का दे

हृदय की दरारें मिट जाए

बस एक बार बाहों मे लेले

स्वर्ग जमी पर पा जाऊंगा

मैं तेरा अनुरागी अपने चित्त

तू अपने चित्त का तू ही जाने