हक़ीक़त से जो रू-ब-रू कराए वो सरकार तलाश रहा हूँ
मिला कर ख़ाक में ख़ुद को नया किरदार तलाश रहा हूँ।

बयाँ कर दे जो दिल की कशमकश अल्फ़ाज़ ऐसे हों
मिले तस्कीन रूह को वो बस इक बार तलाश रहा हूँ।

उलझ कर रह गया हूँ जब से मैं दुनिया के फ़लसफ़े में
रिहा कर दे जो इस वहशत से वो दीदार तलाश रहा हूँ।

गले में घुट के रह जाते हैं अश्क ओ लफ़्ज़ जब 'राजन'
सर-ए-शाना बहा लूँ अश्क वो ग़मख़्वार तलाश रहा हूँ।