कल तक जो आंखों में बसती थी
आज सपने में आयी थी
उसको देखा कानी आंखों से
जो दीदार न काफी था
सो सजदे किए उस मंदिर के
रोज जहां वो जाती थी
किसी बहाने तो हमने उससे
ताल्लुक बढ़ाई थी
कल तक जो आंखों में बसती थी
आज सपने में आई थी
हम चुप थे खामोश थे वो भी
हम हिल न सके हम मुड़ न सके
उसने क्या जादू डाली थी
हम कहे बुत औरों को
वो बुत मुझे बनाई थी
कल तक जो आंखों में बसती थी
आज सपने में आई थी
