कौन कहता है कि हम जी रहे है
अपने हसरतों का मैय्यत ढोल रहे हैं
उन अल्फाजों को ढूंढ रहे हैं जो जिंदगी को बयां कर सके
जो सुलझा दे उलझनों से वो मसीहा तलाश रहे हैं
कभी कभी शब्द दिमाग से उतर कर गले को भर देती है
जिस पर सर रखकर जी भर रो सके वो कंधा ढूंढ रहे हैं
घुट घुट के जीनेवालों की लम्बी भीड़ है
इस भीड़ में एक हमसाया ढूंढ रहे हैं
रूह तक उलझ चुके है दुनियां के फ़लसफो में
जो इसे आज़ाद कर दे वो खुदा ढूंढ रहे हैं।
