मेरी आंखों में देख मैं क्या चाहता हूं
नुमाइश ए जिस्म नहीं वफ़ा चाहता हूं
शब्दों में क्या रखा है तू मेरी खामोशी पढ़
मैं तुझे अपने होठों की कपकपाहट सुनाना चाहता हूं
देकर वापस लेना मेरे वसूलों में नहीं
ये दिल तेरी अमानत हैं तेरे पास देखना चाहता हूं
बह ही जाती है यादें वक्त के दरिया में
मैं तेरी यादों की माला अपने गले लगाना चाहता हूं
उम्र के उस पड़ाव पर जब दुनियां हमें ठुकराने लगे
इन लम्हों को याद कर साथ में मुस्कुराए, तुम्हे इतना प्यार करना चाहता हूं।

