आंखों में रेत था जब सामने गुलाब आया
खुशी के चार लम्हे थे और दर्द बेहिसाब आया
घुटने तले दबा लिया पेट को और बाहों से जकड़ लिया
जब खाना नहीं था तो भूख बेहिसाब आया
दिख जाए गर कोई दुश्मन तो उससे निपट भी लूं
निपटा रहा है ‘शक’ है जो बेहिसाब आया
मजलूम और मुलजिम दोनों अपने ही है रोऊं या पछताऊं
एक के लिए मोहब्बत और दूसरे के लिए नफ़रत बेहिसाब आया
दर्द कम कर सकता था जो रूठ कर जाता रहा
दर्द ने दर्द को गले लगाया और दर्द बेहिसाब आया
