यूं न जाओ छोड़कर डर लगता है
जीना पर न जाए तेरे बगैर डर लगता है
बात साथ में चांद तले बैठने की थी
अकेला देखता हूं चांद तो डर लगता है
तेरे कदमों में सिर रखकर सजाए है ख़्वाब
ना खींच अपना कदम डर लगता है
ये माना तेरे दिल में मेरे लिए कोई जगह नहीं
अपने ख्यालों से ना निकाल डर लगता है
तोड़ दो शौक से जो ख़्वाब तुमने दिखाए
ये दिल तेरा आशियाना है टूटने से डर लगता है

