क्या वो भी दीवारों से बाते करता है
क्या वो भी छत निहारता है
क्या उसकी भी चिड़ियां उड़ गई
क्या उसका भी आशिया उजड़ गया
क्या वो भी तकिया भिगोता है
क्या है अब उसके वीरान दिल में
क्या रह गया है वो अब भी किसी काम का
क्या वो सब कुछ भूला पायेगा या यादें ढोएगा
क्या वो इस दर्द से ऊबर पाएगा
क्या अब भी वो जी पाएगा
क्या फिर से वो मुस्कुराएगा
अब उसका गमगुसार कोन होगा
मैना का जगह कोन लेगा
कि एक और बटालवी का जनम होगा।