अपराधी हैं अपराध किए जा रहे है हम
खुद को बर्बाद कर रहे है इश्क़ किए जा रहे है हम
तिल तिल मार रहे है खुद को
जाने कितने कत्ल किए जा रहे हैं हम
अपराधी हैं अपराध किए जा रहे हैं हम
सुनाता हूं मगर सुनते खुद की ही नहीं हम
धड़कने चीखती रह जाती है सोते रह जाते है हम
नींद आए तो सपने उसके आंख खुले तो ख्याल उसका
कुछ इस कदर खुद को खोते जा रहे हैं हम
अपराधी हैं अपराध किए जा रहे हैं हम
