श्रीशैलम मल्लिकार्जुन, करते सबका उद्धार।
ओंकारेश्वर में शंभू, स्वयं लिए अवतार।।६।।
दुरकवन गुजरात में, बन बैठे नागेश्वर।
नासिक में मेरे भोले, कहलाते त्रयंबकेश्वर।।७।।
राम की भक्ति देखकर, बन गए शिव रामेश्वर।
वेरुल जैसे गांव में, बाबा कहलाते घृणेश्वर।।८।।
श्रृष्टि सारी चलती है, तेरे ही प्रताप से।
मुक्त करो सबको बाबा, दुख पीड़ा संताप से।।९।।
ऐसे मेरे शिव हैं, महिमा उनकी अपार।
अपने सारे भक्तों का, करो प्रभु उद्धार।।१०।।
दुर्गेश्वर राय
