विष्णु को पूजा मिली, ब्रह्मा को अभिशाप।

ज्योतिर्लिंग अनंत है, हो गया सबको ज्ञात।।१।।


बारह ज्योतिर्लिंग बने, शिव शक्ति के प्रतीक।

झूठ फिर नीचे हुआ, हो गई सत्य की जीत।।२।।


हिरण, कपिला, सरस्वती, के संगम पर सोमनाथ।

देवघर की धरा पर, बैजू बन गए वैद्यनाथ।।३।।


रुद्र सागर झील किनारे, स्थापित है महाकाल।

भीमा के संहार को, शंकर बन गए काल।।४।।


ज्ञानवापी के किनारे, बनकर बैठे विश्वनाथ।

केदारनाथ ही बने, चारो धाम के नाथ।।५।।