कहानी एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से न केवल सद्गुणों को बड़ी सरलता से बच्चों के अंदर रोपित किया जा सकता है बल्कि विभिन्न विषयों के तथ्यों को भी सहजता के साथ बच्चों को समझाया जा सकता है। इंदु पंवार द्वारा लिखित बाल कहानियों का लघु संग्रह है "कहानियों की झप्पी"।
कहानियों की झप्पी में नौ बाल कहानियां शामिल हैं। हर कहानी बाल मन के किसी कोने को स्पर्श करती है।
समय साक्ष्य प्रकाशन, देहरादून द्वारा पुस्तक के प्रकाशन और प्रियंका जोशी के रेखाचित्रों ने कहानियों को बच्चों के लिए मोहक बना दिया है।

