लोग कहते हैं 
कोई खुबसूरत-सी, 

कविता,कहानी,ग़ज़ल,नज़्म,
शेर या शायरी कोई लिख,

बस ख़्याल इतना जरूर रहें 
सब में इश्क़ भरपूर रहें,

बस फ़िर क्या था सब में  
मैंने तेरा नाम लिख दिया,

भला मुझ जैसे प्रेमी को 
तेरे नाम से भरपूर इश्क़ कहां मिलेगा