हाथ किसी से नहीं मिलाएं।
न ही किसी को गले लगाएं।
करना है यदि अभिवादन तो,
दूर से नमस्ते कर जाएं।।
घर से बाहर कभी न जाएं।
सभी लोग अब मास्क लगाएं।
हाथ करें अब से सेनेटाइज,
यह अलख अब सबमें जगाएं।।
विलन बना है अब कोरोना।
मास्क लगाकर इसको धोना।
कर्फ्यू में अब साथ निभाएं,
यह विचार है खूब सलौना।।
हाथों को धोएं बार बार।
कह रही हैं मोदी सरकार।
कहना मानो मोदीजी का,
न निकलो घर से बारम्बार।।
घर में खाना, घर में पीना।
घर को तुम कर दो रंगीना।
कोरोना से बच ले साथी,
अभी बकाया तेरा जीना।।
दूर से करें अब धन्यवाद।
करें ना सड़कों पर उन्माद।
घर में रहे और खुश रहे,
मिलेंगे इस खतरे के बाद।।
भारतीय संस्कृति अपनाएं।
अपना जीवन स्वस्थ बनाएं।
हिन्दू मुस्लिम सब मिलकर के,
कोरोना को दूर भगाएं।।
✍


