चाहें कितनी भी कोशिशे कर ले हम
कुछ चीजें जेहन से कभी जाती नहीं
समय के साथ आगे तो बढ़ जाते हैं हम
लेकिन
कुछ यादें पुरानी, भुलाई जाती नहीं!
ख़ुशी और सुकून से भरे पल वो सारे,
अब बस खौफ़ और दर्द दे पाते हैं,
यादें पुराने लम्हों के
दिल को अंदर तक झकझोर जाते हैं
मन में बस यही सोच
एक टीस सी पैदा करती हैं,
कि, अचानक यू तकदीर क्यों बदला करती हैं,
पल पल एक तड़प, मन में गूंजा करती हैं,
कि, क्या इस तरह भी,
जिंदगी अपना रुख बदला करती हैं ?
