टूट जाते हैं घर, बिखर जाते हैं परिवार जब उनको जोड़े रखने वाली कड़ी नहीं होती,, ठीक वैसे ही, जैसे,.. माला टूटने पर, बिखर जाते हैं मोती,, जब उनको जोड़ रखने वाली लड़ी (धागा) नहीं होती,! सारे मोती होते अनमोल, सबकी अलग एक बात होती हैं,, लेकिन, सबको जोड़े रखती हैं लड़ी, यहीं, उसकी खासियत होती हैं,,! मोती हों चाहें कितने ही सुंदर,, लेकिन लड़ी के बिना, सुंदरता उनकी किसी काम की नहीं, जोड़े रखे जो, घर –परिवार को,, ऐसी कड़ी के बिना परिवार भी हैं,, सिर्फ़ नाम का सही,.!!