दरख़्त की शाखाएँ सूख गयीं हैं,

और पत्ते भी पीले पड़ गए हैं।

मानो तो उन परिंदो ने भी अब,

इस मर-मरे दरख़्त की शाखाओं को छोड़ने का फैसला कर ही लिया है।

पर अब भी कुछ रह सा गया है यहाँ की फिज़ा में, शायद

दरख़्त से लपटी उस अपराजिता की लताएं जिनसे शाम ढ़ले दो फूल खिलते हैं और उसकी हल्की भीनी खुशबू,

और शांति भरे कुछ पहरें है और एक रात भी है, घनेरी सी, अधूरी सी।।