हर एक चेहरा बुझा - बुझा सा नजर आता है

मेरा शहर भी जाने क्या-क्या नजर आता है


जिसकी दहलीज पर गुमसुम है आजकल बचपन ,

आदमी मुझे उस घर सा नज़र आता है



हर इक कदम पर मेरे साथ चलने वाले

तेरा चेहरा क्यूं मुझे उतरा सा नज़र आता है



लिपट के उससे जी भरकर रो लेती हूं' सुमन '

एक वही पेड जो अपना सा नज़र आता है



वही राहे ,वही लोग , वही घर है लेकिन ,

क्या है , जो सफर मे अपना सा नज़र आता है