आवश्यकता पड़ती है जब ,
मौन हो जाती हूँ ।
अपनी ही भाषा का परिचय,अपनो से करवाती हूँ।
निष्पक्ष हो कर मैं हिंदी चुनती हूँ।
जाने कितना जटिल हो जाता है
हिंदी का परिचय...
क्या जानते हैं,
ये वो हिंदी है जिसकी शाखाएँ फैल रही
यह बरगद तो बन गई
लेकिन इस हिंदी की जड़ें,
हिंदी नही बन पाई
बबूल कीकर नागफनी या झाड-झांकर
नहीं कह सकूंगी ।
संस्कार से लिपटना अच्छा लगता है ,
बस हिंदी को मांनूगी, माँ हिंदी को पूजूँगी।

