हौसला है माटी का या कुम्हार का अरमान ,

टूट टूट कर फिर बनना , होता नही आसान ।


एक कुम्हार को है , ये माटी की सौगात ,

मूरत एक बनने मे , उसे मिलते कितने आघात।


कभी धूप कभी अलाव , माटी की नित परिक्षा,

ठोक बजाकर हाट मे,करता कुम्हार समीक्षा ।


माटी रौदीं जाए तो उसका पुलकित हो तन मन,

छूकर कुम्हार के चरण , जीवन बन जाए धन ।


कोई टूटा कुंभ है , कोई भग्न है मूरत ,

फिर कुम्हार को तरसे माटी ,दे दो नव सूरत


माटी 'माटी 'ही रही , न बन पाई कुम्हार ,

पानी मे घुलती जाए , कच्ची मिट्टी ये संसार ।