हमारी दुआओं ने ये असर दिखाया होगा
वो तन्हाई में देख आईना मुस्कराया होगा
बातें आज भी चाशनी सी होंगी उनकी
जाने चांद ने किस का दिल बहलाया होगा
चलो रात बहुत बीत गई अब ख्वाब न देख
यही सोच वह जागते-जागते सो गया होगा
कोई भी मंजर उसके बगैर देखा नहीं हमने
शायद उसने भी मेरे बगैर यही दुहराया होगा


