ताउम्र बिताई जिसने
अपनों की इमारतें बनाने में,
बीत गई उम्र जिसकी,
जिम्मेदारियां निभाने में,
हाथ उठे दुआओं में जिसके,
फ़िक्र में बीती हर शाम थी,
दिन उठे किया जिसने ,
संघर्ष तुम्हारे नाम था ,
पर कर्ज़ न माँगा कभी जिसने,
वो साया कल तक भी साथ था,
आज दम तोड़ गयी मोहब्बत उनकी ,
जब बच्चों के बटवारें में खड़ा खुद को भी पाया है !!
