लिखावट फीकी हो गई है,

कुछ पर तो धूल भी ज़मी है,

पर आज भी

उन खतों का कोई मालिक डाकघर नहीं आया ,

डाकिया हर रोज़ उन घरों में डाक ले जाता है,

हर रोज़ फिर लौटता है,

थैले में कुछ बची डाक लेकर,

आज फिर उनका कोई मालिक नहीं मिला,

काश दुनिया में एक ऐसा डाक घर भी बना होता,

जो गुज़रे हुओं तक अपनों की डाक पहुँचता ,

होता तो थोड़ा सुख दुःख पूछ लिया जाता

और थोड़ा बता दिया जाता,

शायद घर के कोने में बैठे कोई आंसू नहीं बहता,

ख़ैर डाक घर के कक्ष में कुछ नई डाके फिर जमा हुई है,

जिनका कोई मालिक आज भी नहीं आया !!!