ज़िंदगी भी एक नौटंकी है।
इस नौटंकी में सैकड़ों किरदार हैं।
कुछ नौटंकी करते दोस्त हैं।
कुछ नौटंकी करते रिश्तेदार हैं।
रिश्तेदारों की उबाऊ नौटंकी अक्सर
और दोस्तों के नौटंकी मज़ेदार है
दुश्मनों की चुभती हुई नौटंकी
चाहने वालों की नौटंकी में प्यार है
है नौटंकी में कभी ख़ुशी के मंजर
तो कभी ये नौटंकी एकदम ख्वार है
रंग बदलती क़िस्मत भी करती नौटंकी
वक्त के मंच पर चलती नौटंकी लगातार है
अक्सर ये जज़्बात भी करते नौटंकी
कभी मस्ती की नौटंकी तो कभी उदासी बेशुमार है
नौटंकी सासों की थम जाती है एक दिन
जाने कहाँ फ़ना हो जाता नौटंकी का सूत्रधार है
©️sonalbhatiarandhawa
