ऐ ज़िंदगी ...

 तुझे करना है जो तू करती जा 

 जो बदलना है वो ज़रूर बदलेगा 


जो नहीं था बस में उसे भुला दिया 

जो था ,उसे  कोशिश से पा लिया


अपना है जो वो ना दूर होगा कभी 

जो चला गया वो अपना था ही नहीं 


जब से किया ये क़रार ज़िंदगी से 

आ गया है तब से क़रार ज़िंदगी में


-सोनल भाटिया रंधावा