कभी सूखी नदी सा वीरान

नीरस आँखों से तकता है

कभी बारिश की बूँदों सा

गालों पर ढलकता है

कभी मुस्कुराहट की चादर ओढ़े

छुप छुप कर सिसकता है

कभी दिल के कोने में

धीमी आँच सा सुलगता है

कभी गरम गरम लावे सा

फूट कर बरसता है

बहरूपिया ये, हर किसी में

अलग अलग शक्ल लिए पलता है।

©sonalbhatiarandhawa