जो जन रहते हैं गुलशन में,

वीरान जगह से क्या मतलब?



जो रहते तरु की डाली पर,

झाड़ी से उनको क्या मतलब?


लेकर डाकर भोजन करते,

उनको भूखे से क्या मतलब?


जो रहते महलों में, उनको,

झोंपड़ियों से है क्या मतलब?


जो भरते हैं ऊँची उड़ान,

उनको धरती से क्या मतलब?


वायुयान से चलते, हैं जो,

उनको पथ से है क्या मतलब?


राम-नाम भजते जो उनको,

फिल्मी-गीतों से क्या मतलब?


जो खाते हैं सूखी रोटी,

उनको मेवा से क्या मतलब?


नौकरी कर रहे सरकारी,

फिर अन्य काम से क्या मतलब?