कद्र कर, रख सब्र
क्षत विक्षिप्त
पेड़ पौध उखडी कंदरा
निशान हैं
किनारे पर
पड़े सड़े हुए शव
निशान है,
सजा है,
धर्म और धार्मिक होने
पर संभलने नहीं हालात,
कर्मकांड बढ़ते रहे,
इंसानियत धोखे में रहे,
बढ़ता है धर्म,
नफरत फैलते रही,
मिलना था दूध जिसको,
वह पत्थर पर स्वाहा हुआ,
न पाहन हरा हुआ,
न भूखा बच सका !
~ मनु महेन्द्र मित्र ~
