कि जैसे दुनिया देखने की ज़िद के सही साँझ न होने पर पूरा, सो जाए मचल-मचल कर, रोता हुआ बच्चा! तो तैर आती हैं उस के सपनों में, वही चमकीली छवियाँ जिन के लिए लड़ कर, हार-थक गया था, पत्थर-दुनिया से जाग में! ऐसे उतर आती हो तुम रात-रात भर मेरे सपनों के भाग में!