बात करनी है, बात कौन करे दर्द से दो-दो हाथ कौन करे हम सितारे तुम्हें बुलाते हैं चाँद ना हो तो रात कौन करे हम तुझे रब कहें या बुत समझें इश्क में जात-पात कौन करे जिंदगी भर कि कमाई तुम थे इस से ज्यादा ज़कात कौन करे