अन्धी आईन को आईना दिखा रहा है वो,

सुनिए ज़रा कि, क्या कुछ बता रहा है वो!


माज़ी ने दिखालाई थी, झलक फ़ितने की,

माज़ी की बात कर कुछ सीखा रहा है वो!


सियासत का काम है, हद-ए-फ़ासिल का,

फ़ासले मिटाने को, मिटता, जा रहा है वो!


दिल की गहराइयों में ढूंढ इंसान को ज़रा,

बात शायद यही, गोया, समझा रहा है वो!


पाँच दरियाओं को जलते देखा था मुल्क़ ने,

आवाम मुड़ा है उसी राह बतला रहा है वो!