होठों पे बना ये तरन्नुम अभी जवान है,

प्याले सज रहे, मौसम अभी जवान है!


माटी ढाल, उनका बुत ये मैंने बनाया,

जो बनाया है वो सनम अभी जवान है!


तू मिला नहीं तो दिल दुखने लगा है के,

तू मिला, दर्द वो मद्धम अभी जवान है!


फ़तह कर लिया है, तूने, दिल को मेरे,

लहराता हुआ, परचम अभी जवान है!


याद रहे ये बात शादीशुदा इंसान की,

मर्द होता बूढा, बेग़म, अभी जवान है!