समय की पुकार

जगा लो बोध को, समय पुकारता,

मनुष्य का ही धर्म आज पुकारता।

न स्वार्थ की संकीर्ण राह पर चलो,

विवेक का अनूप दीप तुम जलो।

तजो प्रमाद को, तजो वृथा भय,

यही पुकार आज दे रहा समय।

प्रकृति का रुदन सुनो सँभाल के,

न दास तुम बनो मशीनी जाल के।

धरा पुकारती, बचा लो प्राण रे,

न काल का बनो अचेत ग्रास रे।

महान वृक्ष की घनी जहाँ मिले,

सु-प्रेम की वहीं कली नई खिले।

दया का भाव ही हृदय में शुद्ध हो,

मिटे सभी विकार, न द्वंद्व-युद्ध हो।

गरीब की न पीर को विसार दो,

मनुष्य-धर्म का चरित्र सार दो।

न भेद-भाव की डगर पे तुम बढ़ो,

सदैव न्याय के ही ग्रंथ को पढ़ो।

सँवार लो भविष्य का समाज रे,

सफल बना लो आज का ही काज रे।

- भुवनेश्वर प्रसाद दीक्षित 'भुवन